{"_id":"6a0c78b3354330a4d8002355","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-was-mentally-disturbed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88532-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में नाहरपुर गांव में 18 मई की देर रात एक युवक ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश के झर कुआं गांव निवासी सुनील पाठक के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले अपने मामा के पास नाहरपुर गांव में आया था और एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। जांच अधिकारी एएसआई रणवीर ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है, कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।