{"_id":"69aedf4c31ad08b428007ca4","slug":"health-remains-good-with-sports-activities-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127059-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद से अच्छा रहता है स्वास्थ्य : निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद से अच्छा रहता है स्वास्थ्य : निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में आगाज का शुभारंभ
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में सोमवार को वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज-2026 का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एम. बी. गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ऐसे आयोजनों से टीम भावना का भी विकास होता है। खेल समन्वयक प्रो. (डॉ.) ऋजु अग्रवाल ने कहा कि 13 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कबड्डी, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। ब्यूरो
Trending Videos