सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat surges in Delhi-NCR, mercury to rise further from today

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, आज से और बढ़ेगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-इस सप्ताह में तापमान 34-36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
Trending Videos


-तीन दिन तक 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। हालांकि दो दिनों से चल रही तेज हवाएं गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही हैं। होली के दिन पारा और बढ़ने के आसार हैं, जबकि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दो मार्च को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीन मार्च (मंगलवार) को यह बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मार्च की शुरूआत से ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च यानी होली से तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 7 मार्च तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के संकेत हैं। तीन दिन तक 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 6 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। हालांकि इसका असर मैदानी इलाकों में देखने नहीं मिलेगा। केवल हवाएं चलने से सुबह व शाम की हल्की ठंडक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली में फिलहाल मौसम में कुछ खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। अभी बादल नहीं है और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article