{"_id":"69d3a660b771328ab80f2fdd","slug":"ignous-39th-convocation-today-vp-to-be-the-chief-guest-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131057-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) आज अपने 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है। देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
समारोह में अन्य प्रमुख अतिथियों में गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू और त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रा सेना रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। इग्नू के 51 क्षेत्रीय और पांच विदेशी केंद्रों के छात्र इस समारोह में भाग लेंगे। ब्यूरो
Trending Videos