सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diet and Yoga Seminar in Dwarka

Delhi NCR News: द्वारका में आहार और योग पर सेमिनार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-13 में आहार और योग से खुद को स्वस्थ बनाएं विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संतुलित खान-पान और नियमित योग के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस सेमिनार में ओजस लाइफ के फाउंडर अतुल शाह ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही खान-पान न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जंक फूड से दूरी बनाकर पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से न केवल शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, बल्कि तनाव भी कम होता है। साथ ही, उन्होंने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed