सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India is a leader in wellness tourism: Ganjendra Shekhawat

भारत वेलनेस टूरिज्म में अग्रणी : गंजेंद्र शेखावत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू में पर्यटन, सामुदायिक विकास और आजीवन शिक्षा पर कार्यक्रम
Trending Videos




नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत वेलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज का पर्यटक केवल गंतव्य नहीं, बल्कि अनुभव को प्राथमिकता देता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग के कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत की जीडीपी में पर्यटन का योगदान लगभग 5 फीसदी है, जिसे 2047 तक 10 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो योगेश सिंह ने की।

वहीं, कुलपति ने कहा कि पर्यटन को आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह और सांसद जनार्दन सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मास्टर इन टूरिज्म पाठ्यक्रम की सराहना की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed