{"_id":"6a81d7891fe7a5eee50f4385","slug":"inflation-dampens-the-festive-sweetness-prices-rise-for-everything-from-cooking-oil-and-lentils-to-spices-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150928-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारों की मिठास पर महंगाई का असर, तेल-दाल से लेकर मसालों तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारों की मिठास पर महंगाई का असर, तेल-दाल से लेकर मसालों तक बढ़े दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रक्षाबंधन से पहले बढ़ी रसोई के जरूरी सामान की कीमतें, मिठाई कारोबारियों पर भी बढ़ी लागत का दबाव
सचिन कुमार
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के साथ त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और घरों में पकवानों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस बार त्योहारों की मिठास पर महंगाई का असर पड़ सकता है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले सरसों और रिफाइंड तेल, घी, चीनी, दाल और मसालों की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों के मुताबिक, पिछले एक महीने में सरसों के तेल की कीमत में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।
सरसों का तेल अब करीब 200 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि एक महीने पहले इसकी कीमत 180 से 185 रुपये लीटर थी। रिफाइंड तेल भी 170 से बढ़कर करीब 178 रुपये लीटर हो गया है। घी की कीमत 720 से बढ़कर करीब 740 रुपये किलो पहुंच गई है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने के साथ कीमतों पर और दबाव पड़ने की आशंका है।
दाल और मसाले भी महंगे
दाल और मसालों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अरहर दाल करीब 180 रुपये किलो बिक रही है, जो पहले 170 से 175 रुपये किलो थी। काले चने की कीमत 90-95 रुपये से बढ़कर करीब 100 रुपये किलो हो गई है। धनिया सबसे ज्यादा बढ़ने वाली चीजों में शामिल है। इसकी कीमत करीब 220 रुपये से बढ़कर 270 रुपये किलो हो गई है। चीनी भी 50 से बढ़कर करीब 55 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन
त्योहारों में घरों में पकवान बनने और मेहमानों के आने-जाने से खाद्य वस्तुओं की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में इन सामानों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भी परिवारों के कुल बजट पर असर डाल सकती है।
मिठाई की लागत भी बढ़ी
खाद्य सामान महंगे होने का असर मिठाई कारोबार पर भी पड़ रहा है। मिठाई बनाने में दूध, घी, चीनी, तेल और ईंधन का इस्तेमाल होता है। दिल्ली मिठाई नमकीन एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन के मुताबिक, ईरान में चल रहे तनाव के बीच गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से कारोबार की लागत बढ़ रही है। इसका असर आने वाले दिनों में मिठाइयों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
एक नजर में कीमतें
- सरसों का तेल: 200 रुपये/लीटर, पहले 180-185 रुपये
- घी: 740 रुपये/किलो, पहले 720 रुपये
- काले चने: 100 रुपये/किलो, पहले 90-95 रुपये
- धनिया: 270 रुपये/किलो, पहले 220 रुपये
- चीनी: 55 रुपये/किलो, पहले 50 रुपये
- अरहर दाल: 180 रुपये/किलो, पहले 170-175 रुपये
- रिफाइंड तेल: 178 रुपये/लीटर, पहले 170 रुपये