{"_id":"6a7f06429eae28a47a07843e","slug":"instructions-for-extending-the-benefits-of-the-diksha-platform-to-children-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150719-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दीक्षा प्लेटफॉर्म का लाभ बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दीक्षा प्लेटफॉर्म का लाभ बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने स्कूलों को जारी किया परिपत्र, छात्रों को मिलेगा डिजिटल प्रयोगशाला का लाभ
नंबर गेम- 845 से अधिक वर्चुअल लैब हैं प्लेटफॉर्म पर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध स्कूलों को डिजिटल लर्निंग संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। दीक्षा प्लेटफॉर्म पर 845 से अधिक वर्चुअल लैब हैं। बोर्ड ने इस डिजिटल प्रयोगशाला का लाभ अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने के लिए स्कूलों को एक परिपत्र जारी किया है।
शिक्षा मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से सीआईईटी-एनसीईआरटी ने इन वर्चुअल लैब्स का व्यापक रिपॉजिटरी तैयार किया है। इनमें अधिकांश लैब विज्ञान और गणित विषयों से संबंधित हैं। इन्हें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, कक्षाओं, विषयों, अध्यायों के अनुरूप तैयार किया गया है।
विद्यार्थी इन लैब्स का उपयोग दीक्षा पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से कक्षा, विषय और अध्याय के अनुसार कर सकते हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के अध्यायों की शुरुआत में दिए गए क्यूआर कोड से भी संबंधित वर्चुअल लैब और डिजिटल संसाधनों तक पहुंच बनाई जा सकती है। कक्षा और अध्यायवार विशेष क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई के अनुसार एआई आधारित आस्क दीक्षा सुविधा के माध्यम से विद्यार्थी और शिक्षक अपनी आवश्यकता के अनुसार वर्चुअल लैब और अन्य डिजिटल संसाधन खोज सकते हैं। वहीं दीक्षा के पर्सनलाइज्ड एडेपटिव लर्निंग (पीएएल) पाठ्यक्रमों के जरिये भी इन संसाधनों तक पहुंच संभव है। सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रमुखों से इन संसाधनों की जानकारी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य हित धारकों तक पहुंचाने तथा उन्हें इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।