{"_id":"69cbbcd6c193816e0308b8a4","slug":"ipu-extends-application-date-for-admission-to-all-programmes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130229-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीयू ने सभी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीयू ने सभी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब 11 अप्रैल तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत सभी प्रोग्राम में दाखिले के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। आईपीयू ने अपने विभिन्न प्रोग्रामों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) और योग्यता आधारित पाठ्यक्रमों के लिए 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले इन सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos