सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jabalpur Boat Tragedy Three Members of Delhi Family Die Woman Final Video Call

भाई को आखिरी कॉल: 'मुझे बचाओ', फोन पर गूंजती रहीं चीखें, जबलपुर हादसे में दिल्ली की मां-बेटे और दादी की मौत

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दिल्ली का एक परिवार भी शामिल था। जिसमें मरीना (39), उसका चार साल का बेटा और दादी की मौत हो गई। आखिरी वीडियो कॉल में मरीना चिल्ला रही थीं। परिजनों ने ऑपरेटरों की लापरवाही और मौसम चेतावनी न देने का आरोप लगाया।

Jabalpur Boat Tragedy Three Members of Delhi Family Die Woman Final Video Call
क्रूज हादसे में दिल्ली के एक परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में  हुए क्रूज हादसे में दिल्ली के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह परिवार एक गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था। नर्मदा नदी पर बरगी जलाशय में एक क्रूज नाव पलटने से यह हादसा हुआ।

Trending Videos


दिल्ली कैंटोनमेंट के मैसी परिवार के छह सदस्य मंगलवार को जबलपुर में एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल हुए थे। गुरुवार शाम को परिवार बरगी बांध पर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज नाव में सवार हुआ। नाव में करीब 40 यात्री थे। तभी तेज हवाओं और लहरों के कारण नाव पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिवार की तीन पीढ़ियां पानी में डूब गई
इस दुर्घटना में मरीना (39), उनका चार वर्षीय बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी (62) की जान चली गई। मरीना के पति प्रदीप, उनकी 14 वर्षीय बेटी सिया और पिता जूलियस मैसी (65) बच गए। मरीना के भाई कुलदीप मोहन ने बताया कि उनकी बहन वीडियो कॉल पर "मुझे बचाओ" चिल्ला रही थी, फिर फोन कट गया। प्रदीप ने खुद को और अपनी बेटी को बचाया, लेकिन बाकी परिवार लापता हो गया।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
कुलदीप मोहन ने ऑपरेटरों और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीले मौसम अलर्ट के बावजूद पर्यटकों को कोई चेतावनी नहीं दी गई। कुलदीप ने पर्यटक स्थल पर स्थायी आपातकालीन बचाव दल न होने पर भी सवाल उठाए। एक अन्य रिश्तेदार संगीता कोरी ने बताया कि नाव में अधिक यात्री थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद ऑपरेटर ने नाव को सुरक्षित किनारे की ओर नहीं मोड़ा।

राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
शुक्रवार को बरगी बांध से पांच और शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या नौ हो गई। छह अन्य लापता पर्यटकों की तलाश जारी है। अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। बचे हुए लोगों ने लापरवाही और लाइफ जैकेट की कमी जैसे सुरक्षा चूक का आरोप लगाया है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और नाव के चालक दल के तीन सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed