{"_id":"699dd5ac598051d63e045c51","slug":"jamia-files-complaint-with-cyber-cell-over-viral-nikah-notification-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125421-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया ने वायरल निकाह अधिसूचना की साइबर सेल में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया ने वायरल निकाह अधिसूचना की साइबर सेल में दी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
-जामिया ने अधिसूचना को फर्जी और विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने का बताया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रमजान के महीने में लड़का-लड़की (युगल) के साथ खड़े होने पर निकाह कराने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी अधिसूचना के संबंध में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में जामिया प्रशासन ने शिकायत दी है। इस संबंध में जामिया के रजिस्ट्रार कार्यालय ने सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के दौरान लड़के-लड़की के एक साथ खड़े पाए जाने पर निकाह कराने का निर्देश पूरी तरह से फर्जी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सभी से अनुरोध है कि इसे गंभीरता से न लें। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसी अधिसूचना की निंदा करता है। विश्वविद्यालय ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
Trending Videos