सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta says theres no place for hatred and discrimination here north east incident

'दिल्ली हर किसी की': CM से मिली नॉर्थ ईस्ट की युवतियां, रेखा गुप्ता बोलीं- यहां नफरत और भेदभाव के लिए जगह नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से मुलाकात की और नस्लभेद की घटना पर सख्त एक्शन का भरोसा दिया है। सीएम ने नॉर्थ ईस्ट के उन युवा दोस्तों से मुलाकात की जो मालवीय नगर में हालिया नस्लीय दुर्व्यवहार की दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं।

CM Rekha Gupta says theres no place for hatred and discrimination here north east incident
सीएम रेखा गुप्ता ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज मैं नॉर्थ ईस्ट के अपने युवा दोस्तों से मिली, जो दिल्ली में हाल ही में हुई दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं। 

Trending Videos


आगे लिखा कि मैंने उन्हें इस मुश्किल समय में अपना पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिया है। इस घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली में नफरत, भेदभाव, धमकी या नस्लभेद के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मालवीय नगर नस्लीय टिप्पणी पर पति-पत्नी गिरफ्तार
मालवीय नगर इलाके में एसी लगवाने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पड़ोसी पर नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया था।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को पुलिस ने पकड़ा है। जांच के दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि पड़ोसी शख्स व उसकी पत्नी ने नस्लीय टिप्पणी की। 
 

उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह विवाद एसी लगवाने के दौरान पड़ोसी के घर में धूल गिरने से शुरू हुआ था। करीब चार मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से भी इस विषय पर बात की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह नॉर्थ ईस्ट की बहनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

दिल्ली सरकार का सख्त रुख
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली हर किसी की है और हर नागरिक की गरिमा सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित छात्राओं से मिलने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसी भी बेटी को तंग करना, भेदभाव करना या अपमानित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed