सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia professor gets research grant of 8.05 crore

Delhi NCR News: जामिया के प्रोफेसर को मिला 8.05 करोड़ का शोध अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से जुड़ी यह शोध भारतीय विज्ञान संस्थान के सहयोग से की जाएगी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो. मो. इम्तियाज़ हसन को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) से 8.05 करोड़ रुपये का प्रतिष्ठित शोध अनुदान मिला है। यह परियोजना भारतीय मरीजों में सिर और गर्दन से जुड़ी गंभीर स्थिति कैंसर कैकेक्सिया की प्रक्रियाओं को समझने में अभूतपूर्व सहयोगी परियोजना का समर्थन करती है। यह शोध भारतीय विज्ञान संस्थान सहित कई प्रमुख संस्थानों के सहयोग से की जाएगी। अध्ययन में मल्टी-ओमिक्स तकनीकों जैसे ट्रांसक्रिप्टोमिक्स, मेटाबोलोमिक्स और माइक्रोबायोम विश्लेषण का उपयोग कर नए बायोमार्कर और उपचार विकल्प खोजे जाएंगे। वैज्ञानिक रोग के जैविक और मनो-सामाजिक पहलुओं को भी समझेंगे।
प्रो. हसन को यह परियोजना कैंसर जीव विज्ञान और दवा खोज के क्षेत्र में विश्व स्तरीय विशेषज्ञता के कारण प्रदान की गई है। उनके 600 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रिसिजन मेडिसिन के जरिए मरीजों के इलाज के नतीजों में सुधार लाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed