{"_id":"6a6de81f21a138c9170ce974","slug":"jnu-students-to-learn-about-de-addiction-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148580-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू के छात्र पढ़ेंगे नशा मुक्ति का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू के छात्र पढ़ेंगे नशा मुक्ति का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों को नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाने के लिए दो अगस्त से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान शुरू होगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है।
विश्वविद्यालय ने सर्कुलर जारी कर सभी स्कूलों, केंद्रों व विभागों को जागरूकता कार्यक्रम, शपथ, रैली, पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता, व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। छात्र-शिक्षकों को माई भारत पोर्टल पर डिजिटल शपथ लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जेएनयू प्रशासन ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स व सभी केंद्राध्यक्षों से अधिकतम छात्र भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। ब्यूरो