{"_id":"6a6dee0eac6d86baac0b6580","slug":"railways-to-run-special-trains-making-38-trips-for-rrb-exam-candidates-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148582-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरआरबी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 38 फेरे वाली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरआरबी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा 38 फेरे वाली स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे सहारनपुर जंक्शन और शहीद भगत सिंह नगर (एसएएस नगर/मोहाली) के बीच एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन तीन से 21 अगस्त तक संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कुल 38 फेरे लगाएगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04561 सहारनपुर जंक्शन से प्रतिदिन सुबह 4:40 बजे रवाना होकर 7:50 बजे एसएएस नगर (मोहाली) पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04562 एसएएस नगर (मोहाली) से शाम 7:10 बजे प्रस्थान कर रात 10:25 बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन पिलखनी, सरसावा, यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, मुस्तफाबाद, बराड़ा, अंबाला छावनी, ढुलकोट और चंडीगढ़ जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। इसमें केवल सामान्य (जनरल) श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। ब्यूरो