फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Joint action plan to be formulated for the rejuvenation of the Yamuna; Delhi-Yamuna Compact to be released in September.

Delhi NCR News: यमुना के पुनर्जीवन के लिए बनेगा साझा एक्शन प्लान, सितंबर में आएगा दिल्ली-यमुना कॉम्पैक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सरकार, विशेषज्ञ और नागरिक संगठनों की सहमति से तय होगी यमुना बाढ़ क्षेत्र के विकास की दिशा
विज्ञापन

तीन दौर की बैठकों के बाद डीडीए तैयार करेगा जीरो ड्राफ्ट, सभी हितधारकों से फिर मांगे जाएंगे सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना के पुनर्जीवन और बाढ़ क्षेत्र के विकास के लिए अब दिल्ली में सभी संबंधित पक्षों की सहमति से एक साझा एक्शन प्लान तैयार होगा और उसी के अनुरूप काम आगे बढ़ेगा। इसके लिए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की निगरानी में अब तक तीन दौर की परामर्श बैठकें की गई हैं। इनके सुझावों पर डीडीए जल्द ही दिल्ली यमुना कॉम्पैक्ट का जीरो ड्राफ्ट तैयार करेगा। इस मसौदे पर 11 सितंबर को यमुना डायलॉग्स में चर्चा होनी है। इसके बाद इसे भविष्य की नीति और कामकाज का आधार बनेगा।

उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए को इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। यमुना बाढ़ क्षेत्र के दौरे और समीक्षा बैठकों के दौरान एलजी ने कहा था कि नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और बाढ़ क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को साथ लेकर योजना तैयार की जाए। इसके बाद तीन चरण में हितधारक परामर्श कार्यशालाएं हुईं। इन बैठकों में नीति निर्माता, सरकारी विभाग, पर्यावरण विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शहरी योजनाकार, वित्तीय संस्थान और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। बाढ़ क्षेत्र की योजना, घाटों का विकास, प्रकृति आधारित समाधान, जल गुणवत्ता, ड्रेनेज, वित्तीय व्यवस्था और बेहतर प्रशासन जैसे छह प्रमुख विषयों पर सुझाव लिए गए। अब इन सुझावों से ऐसी योजना तैयार करना है, जिसे जमीन पर आसानी से लागू किया जा सके।
विज्ञापन


सितंबर में आएगा साझा विजन
सभी सुझावों को मिलाकर दिल्ली यमुना कॉम्पैक्ट का जीरो ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसे हितधारकों के साथ साझा करने के बाद 11 सितंबर को बांसेरा में होने वाले यमुना डायलॉग्स में योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके आधार पर यमुना बाढ़ क्षेत्र के संरक्षण, विकास और प्रबंधन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article