पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juvenile accused also in custody in Govind murder case; main accused sent to jail.

Delhi NCR News: गोविंद हत्याकांड में किशोर आरोपी भी हिरासत में, मुख्य आरोपी जेल भेजा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। शहर थाना क्षेत्र में हुए गोविंद हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। किशोर आरोपी को बाल सुधारगृह भेजा गया है। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 26 जून को सेक्टर-6 क्षेत्र के जंगल में गंदे नाले के पास एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मृतक की पहचान बांस मोहल्ला निवासी गोविंद के रूप में हुई, जो 24 जून से लापता था। घटना की सूचना पर थाना शहर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतक की मोटरसाइकिल नंबर प्लेट और आई-कार्ड के आधार पर पहचान की गई।


मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 27 जून को मुख्य आरोपी अमित उर्फ बाबू को हथीन रोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि हत्या के पीछे आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े विवाद कारण थे। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया तथा वारदात में शामिल किशोर आरोपी को भी पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article