फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kal ka mausam mausam ki jankari rain in Delhi-NCR likely over next six days

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बादल और सूरज के बीच चली लुकाछिपी, अगले छह दिन बारिश की संभावना; फिर बढ़ेगा तापमान

Fri, 10 Jul 2026 08:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 08:48 PM IST
सार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
kal ka mausam mausam ki jankari rain in Delhi-NCR likely over next six days
दिल्ल में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बादलों ने जमकर इंतजार कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही, जबकि कई जगहों पर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल रूठे नजर आएं।

विज्ञापन

नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मौसम विभाग का दावा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले छह दिन गर्मी और उमस करेगी परेशान
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को बादल छाए रहने के साथ सुबह या दोपहर से पहले हल्की बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है। 

विज्ञापन

बारिश के बावजूद तापमान में नहीं आएगी गिरावट
इसके बाद 12 से 16 जुलाई तक मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी गई है। हवा की गति 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed