{"_id":"69abea214c4e87bb5e0fa295","slug":"kamaljeet-sehrawat-and-pankaj-singh-met-victim-family-in-case-of-tarun-murder-in-uttam-nagar-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttam Nagar Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा सांसद बोलीं- दोषियों को नहीं बख्शेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttam Nagar Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा सांसद बोलीं- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Uttam Nagar Tarun Murder Case Updates: होली के दिन उत्तम नगर में तरुण की पीट-पीटकर हत्या के मामले पर भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत और मंत्री पंकज कुमार सिंह
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
होली के दिन उत्तम नगर में एक युवक की हत्या के मामले में एक तरफ पुलिस ने एक्शन लिया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने पीड़ित परिवार से बात की है। उन्होंने दोषियों को बख्शा न जाने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos
दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को दिल्ली पुलिस पर विश्वास रखने को कहा। मंत्री ने बताया कि पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में एडिशनल डीसीपी-एक द्वारका, निहारिका भट्ट ने बताया कि हत्या की पहली रात को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। अब तक इस मामले में सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इलाके में पुलिस की पुख्ता तैनाती की गई है। इस समय स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस वैधानिक तरीके से जांच कर रही है।
#WATCH | Delhi | On a murder of youth in Uttam Nagar on Holi, BJP MP Kamaljeet Sehrawat says, "It is very shameful, when a kid hits someone by mistake and such an incident was carried out... We are consoling the family and the accused will not be spared at any cost..." https://t.co/0GcsbFoWTB pic.twitter.com/ByUd9DHUPD
— ANI (@ANI) March 7, 2026
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: कमलजीत सेहरावत
भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने उत्तम नगर हत्याकांड के दोषियों को बख्शा न जाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी चिंताओं को सुना। दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया। दोनों नेताओं ने न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
हत्या की रात ही दर्ज हुई थी एफआईआर: पुलिस
एडिशनल डीसीपी-एक द्वारका, निहारिका भट्ट ने बताया कि हत्या के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस मामले की जांच वैधानिक तरीके से कर रही है।