सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karan and Lakshya's blistering knocks powered PGDAV teams to a resounding victory.

Delhi NCR News: करण और लक्ष्य की तूफानी पारियों से पीजीडीएवी टीमों की शानदार जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य गोयल ने खेली 47 गेंदों में 136 रन की तूफानी पारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी येल्लो और पीजीडीएवी ब्लू टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीत लिए।
पहले मैच में पीजीडीएवी येल्लो ने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आत्मा राम कॉलेज ने 20 ओवर में 139 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण भट्ट ने 33 और शौर्य भाटिया ने 32 रन का योगदान दिया। पीजीडीएवी येल्लो के लिए हिमांशु ने चार विकेट लिए, जबकि सारंग अस्थाना और जय शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करते हुए पीजीडीएवी येल्लो ने केवल 9 ओवर में बिना विकेट खोए 142 रन बनाकर मैच जीत लिया। करण सोनी ने 31 गेंदों पर 71 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि नैतिक यादव ने 26 गेंदों में 67 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए करण सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में पीजीडीएवी ब्लू ने आर्यभट्ट कॉलेज को 153 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजीडीएवी ब्लू ने 20 ओवर में 329 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य गोयल ने 47 गेंदों में 136 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 17 छक्के शामिल रहे। मंदीप सिंह ने 80 रन और राहुल बाग ने 42 रन बनाए। जवाब में आर्यभट्ट कॉलेज की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पीयूष चंदीला ने 51 रन बनाए और गेंदबाजी में पांच विकेट भी हासिल किए। लक्ष्य गोयल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed