फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejrwal says, he will kick discom company

बोले केजरीवाल, दिल्ली से भगा देंगे अनिल अंबानी को!

Fri, 07 Feb 2014 07:58 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
kejrwal says, he will kick discom company

दिल्ली में ऑटो चालकों की महासभा में केजरीवाल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर बिजली कंपनियों ने दिल्ली को बिजली देने में आनाकानी की तो दिल्ली से भगा देंगे। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से काम करो, चौबीस घंटे बिजली दो, जनता की सेवा करो तो हम आपकी बात सुनेंगे। दिल्ली में दो बिजली कंपनियां हैं। एक टाटा और एक अंबानी की। टाटा की कंपनी गड़बड़ नहीं करती है। अनिल अंबानी की कंपनी चोरी करती है, इन्होंने एनटीपीसी की पेमेंट दिसंबर और जनवरी की नहीं दी है। दिल्ली की जनता बिल चुका रही है तो पैसे कहां गए? नई सरकार को बदनाम करने के लिए पैसे नहीं दिए गए हैं। मनमानी करते हैं जो नहीं चलने देंगे। अगर इन्होंने दिल्ली को बिजली नहीं दी तो इन्हें दिल्ली से भगा दिया जाएगा।’

विज्ञापन

'मैं भ्रष्टाचार करूं तो मेरी भी शिकायत कर सकेंगे आप'

kejrwal says, he will kick discom company

केजरीवाल ने बुराड़ी में ऑटो चालकों की महासभा के मंच से राजनीतिक दल और सॉलीसीटर जनरल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘हम 13-16 फरवरी के विधानसभा सत्र में लोकपाल कानून पास कर रहे हैं। वही लोकपाल बिल है जिसके लिए अन्ना हजारे धरने पर बैठे थे। इसमें भ्रष्टाचार करने पर छह महीने में जेल जाना पड़ेगा। मैं भ्रष्टाचार करूं तो मेरी भी शिकायत उसमें कर सकेंगे। कांग्रेस, भाजपा, सॉलीसीटर जनरल और उपराज्यपाल कह रहे हैं कि लोकपाल कानून पास करने से पहले केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी है तो फिर चुनाव ही क्यों कराए? विधायक और मंत्री क्यों बनाए? ये सब मिलकर किसी न किसी तरह से सरकार को बदनाम करने में तुले हैं। मैं तो कहता हूं कि संविधान का हवाला देकर ये लोग जो कुछ कर रहे हैं, अगर बाबा साहेब अंबेडकर की आत्मा देख व सुन रही होगी तो रो रही होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोवालों को उनके बच्चों की कसम खिलाई

kejrwal says, he will kick discom company

ऑटो ड्राइवरों की महासभा में केजरीवाल ने कहा कि आपको अपने बच्चों की कसम खानी है कि आप सवारियों से बदतमीजी नहीं करेंगे और ना ही उनसे ज्यादा पैसे वसूलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि ऑटो वाले महिलाओं के साथ अदब से पेश आएं। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि जब आप घर लौट रहे हों तो आप घर जाने वाले स्‍थान की तख्ती लगा लें, जिससे आप पर कोई केस ना कर पाये। केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा, कांग्रेस के साथ सभी भ्रष्टाचारी एकजुट हो गए हैं। दिल्ली के लोकपाल कानून को असंवैधानिक बताकर रोकने का प्रयास इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें जेल जाने का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed