सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidney diseases are on the rise, brainstorming for better treatment

Delhi NCR News: बढ़ रहीं किडनी की बीमारियां, बेहतर इलाज के लिए मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सम्मेलन में पद्मश्री प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. डीएस राणा ने कहा कि देश में किडनी की गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों और उनके इलाज को लेकर विशेषज्ञों ने मंथन किया। क्रिटिकल नेफ्रोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएनएसआई) ने अपनी वार्षिक कॉन्फ्रेंस सीएनसिकॉन का आयोजन किया, जिसमें देशभर के नेफ्रोलॉजिस्ट, इंटेंसिविस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन में पद्मश्री प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. डीएस राणा ने कहा कि देश में किडनी की गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे मरीजों के लिए विशेष इलाज की जरूरत भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मंच नए शोध, तकनीक और डॉक्टरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देते हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकता है।



कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर आयोजन सचिव डॉ. विनंत भार्गव मौजूद थे। मुख्य अतिथि डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि गंभीर मरीजों के इलाज में अलग-अलग विशेषज्ञों का साथ मिलकर काम करना बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयश्री सूद ने भी जोर दिया कि भविष्य में बेहतर इलाज के लिए लगातार सीखना और टीमवर्क बहुत महत्वपूर्ण होगा। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. मनीष मलिक ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में क्रिटिकल नेफ्रोलॉजी सेवाओं को मजबूत करना है। इसमें नई तकनीकों, डायलिसिस और किडनी सपोर्ट से जुड़े इलाज में सुधार, और डॉक्टरों के प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed