फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Killed wife by attacking her with scissors amidst a domestic dispute.

Delhi NCR News: घरेलू कलह में पत्नी पर कैंची से हमला कर ले ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
-जगतपुरी इलाके की घटना, भागे हुए पति की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिले की जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात घरेलू कलह की वजह से 50 साल की कोमल की उनके पति कमल ने कैंची से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने लहूलुहान कोमल को पास के हेडगेवार अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे गौरव के बयान पर हत्या का केस किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 50 साल का कोमल अपने पति 53 साल के कमल और बेटा गौरव के अलावा अन्य सदस्यों के साथ जगतपुरी इलाके में रहती थीं। कमल ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाते हैं, जबकि बेटा गौरव डॉक्टर है। गौरव ने एमबीबीएस कर रखा है और मेडिकल की आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 9 बजे जगतपुरी थाना पुलिस को एक महिला की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने कमरे में फर्श पर महिला का शव देखा। मृतक की पहचान कोमल के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने बेटे गौरव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दंपती के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ और पति ने कैंची उठाकर हमला कर उनकी हत्या कर दी। फिर मौके से भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई है। टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed