फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Alert Rain Likely Today Cloudy Skies and Humid Conditions

Weather: दिल्ली-NCR में आज भी होगी बारिश, बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी; जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 11 Jul 2026 11:44 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 11 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Alert Rain Likely Today Cloudy Skies and Humid Conditions
Weather Update - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल नहीं बरसे।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मौसम विभाग का दावा है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले छह दिन गर्मी और उमस करेगी परेशान
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 16 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जुलाई को बादल छाने के साथ सुबह या दोपहर से पहले हल्की बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है।

विज्ञापन

इसके बाद 12 से 16 जुलाई तक मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं, 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बारिश न होने से संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा
बारिश न होने की वजह से दिल्ली की हवा फिर से संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं, बृहस्पतिवार को एक्यूआई 48 दर्ज किया गया था, जो अच्छी श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed