{"_id":"6a515d2aa02d6bddc20ce90a","slug":"bjp-secures-clear-majority-in-mcd-for-the-first-time-16-ivp-councillors-join-the-party-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCD Politics: एमसीडी में भाजपा को पहली बार स्पष्ट बहुमत, आईवीपी के 16 पार्षद पार्टी में शामिल, अब संख्या 139","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Politics: एमसीडी में भाजपा को पहली बार स्पष्ट बहुमत, आईवीपी के 16 पार्षद पार्टी में शामिल, अब संख्या 139
Sat, 11 Jul 2026 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:17 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। आईवीपी के अध्यक्ष मुकेश गोयल समेत पार्टी के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। आईवीपी के अध्यक्ष मुकेश गोयल समेत पार्टी के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही 249 सदस्यीय मौजूदा सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। एक वार्ड रिक्त होने के कारण भाजपा को पहली बार एमसीडी सदन में स्पष्ट बहुमत हासिल हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बाद विलय की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर महापौर प्रवेश वाही, नेता सदन जयभगवान यादव और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आईवीपी के पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को गति देना चाहते थे। अलग पार्टी के रूप में उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा था, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि इन 16 वार्डों के करीब 11 से 12 लाख लोगों को अब केंद्र और दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार सभी पार्षदों को राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर एक-एक करोड़ रुपये की विकास निधि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें संगठन में पूरा सम्मान और काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकार होने से अब "ट्रिपल इंजन" के माध्यम से विकास कार्य और तेज होंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटनाक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकास नीति पर बढ़ते भरोसे का संकेत बताया।
लगातार भाजपा से सहयोग मिला : मुकेश गोयल
आईवीपी अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि वर्ष 2023 में उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर से निगम में नेता सदन बनाया गया था, लेकिन उस दौरान विकास कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि बुनियादी सुविधाओं पर ठोस काम नहीं हुआ। गोयल ने कहा कि आईवीपी बनने के बाद भाजपा से लगातार सहयोग मिला, जिसके चलते सभी 16 पार्षदों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।