{"_id":"6a51948a9503e1e4fc0c8731","slug":"mcd-elections-bjp-and-aap-face-off-in-elections-for-10-ward-committees-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Elections: 10 वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा-आप आमने-सामने, पार्षदों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Elections: 10 वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा-आप आमने-सामने, पार्षदों ने दाखिल किए नामांकन
Sat, 11 Jul 2026 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:26 AM IST
सार
12 में से 10 वार्ड समितियों में दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि करोल बाग और केशवपुरम वार्ड समिति में चुनाव औपचारिकता भर रह गया।
विज्ञापन
delhi MCD
- फोटो : X/@MCD_Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने-अपने पार्षदों के नामांकन दाखिल कर दिए हैं। 12 में से 10 वार्ड समितियों में दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि करोल बाग और केशवपुरम वार्ड समिति में चुनाव औपचारिकता भर रह गया।
विज्ञापन
करोल बाग वार्ड समिति में आप के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण भाजपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। वहीं केशवपुरम वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी संख्या बल में काफी पीछे होने के कारण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के पदों के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में इन दोनों जोन में आप और भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन
इसके विपरीत शहर और सदर पहाड़गंज, सिविल लाइंस, रोहिणी, नरेला, पश्चिम, मध्य, दक्षिण, नजफगढ़, शाहदरा उत्तरी और शाहदरा दक्षिण वार्ड समिति में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला होगा। कुछ समितियों में दोनों दलों के संख्या बल में बहुत अधिक अंतर नहीं है, इसलिए चुनाव परिणाम संबंधित समिति में दलों की एकजुटता और मतदान के दिन की रणनीति पर निर्भर करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी से भाजपा में आए पार्षदों की वार्ड समितियों के चुनाव में बल्ले-बल्ले दिखाई दे रही है। भाजपा ने शुक्रवार को विलय हुई आईवीपी के चार पार्षदों को वार्ड समितियों के चुनाव में उम्मीदवार बनाया। उषा शर्मा को शहर सदर पहाड़गंज और सुमन अनिल राणा को रोहिणी जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि उनकी राह बहुत मुश्किल है। इन दोनों समितियों में अध्यक्ष पद आप के पास है। वहीं दिनेश कुमार को नरेला वार्ड समिति का उपाध्यक्ष पर और हेमचंद गोयल को मध्य वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया है। जबकि गत वर्षों के दौरान आप से आए धर्मवीर को दक्षिण और नीतू को मध्य वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया और सुनील चड्डा को पश्चिमी वार्ड समिति के उपाध्यक्ष और पवन कुमार को नरेला वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
आप ने नारंग को उम्मीदवार नहीं बनाया
आम आदमी पार्टी ने स्थायी समिति सदस्य के लिए अपने पार्षद दल के नेता अंकुश नारंग को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। पिछले वर्ष करोल बाग जोन से स्थायी समिति के सदस्य रहे नारंग की जगह पार्टी ने राजन अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है।