Delhi Zoo में नया रिकॉर्ड: 15 माह में दूसरी बार मां बनी महागौरी, तीन शावकों को दिया जन्म; छोटा है थोड़ा कमजोर
दिल्ली चिड़ियाघर में एक बार फिर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। शेरनी महागौरी ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार के निर्देशन में चल रहे प्रजनन व संरक्षण अभियान की यह बड़ी सफलता है। महागौरी ने 15 महीने के भीतर दूसरी बार शावकों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में खुशी का माहौल देखने को मिला, जब शेरनी महागौरी ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। शावकों के जन्म के बाद पूरे बाड़े की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार की जा रही है। हालांकि, तीन में से एक शावक थोड़ा कमजोर बताया जा रहा है, जिस पर पशु चिकित्सकों की विशेष नजर बनी हुई है।
चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, शेर महेश्वर और शेरनी महागौरी की जोड़ी वर्तमान में प्रजनन के लिहाज से सबसे सफल जोड़ी साबित हो रही है। इस उपलब्धि को चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रजनन व संरक्षण अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
महागौरी ने करीब 15 महीने के भीतर दूसरी बार शावकों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 27 अप्रैल 2025 को उसने पांच शावकों को जन्म दिया था। उस समय एक शावक मृत पैदा हुआ था, जबकि दो कमजोर शावकों की दो दिनों के भीतर मौत हो गई थी।
शेष दो शावकों को वेटनरी अस्पताल में विशेष देखभाल के लिए भर्ती किया गया था, जहां कई दिनों तक उन्हें बिल्ली का दूध पिलाकर बचाया गया। अब वे दोनों पूरी तरह स्वस्थ होकर बड़े हो चुके हैं। चिड़ियाघर अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2009 के बाद शेरों के प्रजनन में लंबा ठहराव आ गया था। 27 जून 2014 को एक शेरनी ने दो शावकों को जन्म दिया था, जिसके बाद उसे चंडीगढ़ चिड़ियाघर भेजा गया, जहां उसने फिर दो शावकों को जन्म दिया। इसके बाद 2025 और अब 2026 में लगातार सफल प्रजनन ने चिड़ियाघर के संरक्षण प्रयासों को नई पहचान दी है।
चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा शेर, बाघ और चीता जैसी बड़ी बिल्ली प्रजातियों (बिग कैट) के संरक्षण और प्रजनन दर बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले कुछ वर्षों में शेर, रॉयल बंगाल टाइगर और व्हाइट टाइगर के शावकों का सफल जन्म हुआ है। लगातार दूसरे वर्ष शेरों के शावकों का जन्म इस अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।प्रबंधन को उम्मीद है कि नवजात शावक स्वस्थ रहेंगे और भविष्य में चिड़ियाघर के संरक्षण कार्यक्रम को और मजबूती देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.