फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Long queues of patients and elderly are forming at Jan Aushadhi Kendras in Delhi for affordable medicines

Delhi News: जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाओं के लिए लंबी कतार, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी करना पड़ता है इंतजार

Fri, 31 Jul 2026 06:36 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 31 Jul 2026 06:36 PM IST
सार

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाओं के लिए मरीजों को लंबी कतार और इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों के लिए अलग काउंटर या प्राथमिकता व्यवस्था नहीं होने से लोगों ने विशेष सुविधा शुरू करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Long queues of patients and elderly are forming at Jan Aushadhi Kendras in Delhi for affordable medicines
दिल्ली के जन औषधि केंद्रों में बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने वाला जन औषधि केंद्र कई लोगों के लिए राहत के साथ परेशानी का कारण भी बन रहे हैं। यहां सस्ती दवाएं लेने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को लंबी कतार और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मरीजों को उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


लोगों का दावा है कि लाठी के सहारे चलने वाले बुजुर्ग, कमजोर मरीज और दिव्यांग भी आम मरीजों की तरह ही लंबी लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। इनके लिए अलग कतार या प्राथमिकता की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को दवा लेने के लिए सबसे पहले अपनी पर्ची जमा करानी होती है, जिसके बाद करीब आधे से एक घंटे बाद नाम से पुकारा जाता है। 

जब तक मरीज कहीं कोना देखकर या किसी दीवार सहारे परेशान बैठा रहता है और परिजन अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं। वहीं, कई बुजुर्ग व दिव्यांग अकेले होते हैं, जिनके लिए कोई विशेष सुविधा नहीं होती है। यह नजारा दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मौजूद जन औषधि केंद्र का है। ऐसे में मरीजों व परिजनों की मांग है कि इस समस्या पर विशेष व्यवस्था की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र ज्यादा होने के कारण ज्यादा देर खड़े रहना मुश्किल
एम्स में जन औषधि पर दवा लेने आए एक बुजुर्ग मरीज ने बताया कि उम्र ज्यादा होने के कारण ज्यादा देर खड़े रहना मुश्किल होता है। हाथ में लाठी लेकर लाइन में लगना पड़ता है। अगर बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था हो जाए तो काफी राहत मिलेगी। वहीं, एक महिला मरीज ने कहा कि इलाज के लिए दूर से आते हैं। पहले डॉक्टर को दिखाने में समय लगता है और फिर दवा लेने के लिए भी काफी देर इंतजार करना पड़ता है। बीमारी की हालत में इतनी देर खड़े रहना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

दिव्यांग और बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग काउंटर हो
एक दिव्यांग मरीज ने बताया कि चलने में परेशानी होती है, लेकिन दवा लेने के लिए सामान्य लाइन में ही लगना पड़ता है। यहां दिव्यांग और बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग काउंटर होना चाहिए। मरीजों का कहना है कि लाठी के सहारे चलने वाले बुजुर्ग, कमजोर मरीज और दिव्यांग लोग भी आम मरीजों की तरह ही लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। उनके लिए अलग कतार या प्राथमिकता की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों ने मांग की है कि जन औषधि केंद्र पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों के लिए अलग काउंटर या प्राथमिकता व्यवस्था शुरू की जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को सस्ती दवाएं आसानी से मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed