सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahendra Park robbery busted, two arrested

Delhi NCR News: महेंद्र पार्क में लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली।
महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल और 500 नकद बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले से कई मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक 28 मार्च को जहांगीर पुरी मेट्रो रेड लाइट से बीजेआरएम अस्पताल की ओर जा रहे एक नवविवाहित दंपत्ति को दो बदमाशों ने दिल्ली चाट भंडार के पास रोक लिया। एक आरोपी ने पति के गले पर ब्लेड रख दिया, जबकि दूसरे ने मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। वारदात के बाद दोनों भागने लगे, लेकिन पीड़ित ने लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। पूछताछ में उनकी पहचान आसिफ और रोशन उर्फ कैमरा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों ने आसान पैसे के लालच में वारदात की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed