सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for knife attack on Army jawan

Delhi NCR News: सेना के जवान पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के जवान पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक बस स्टैंड पर सेना के जवान पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। चांदनी चौक इलाके में रहने वाले और दिल्ली के प्रह्लादपुर के मूल निवासी गणेश नामक एक व्यक्ति द्वारा किए हमले में जवान के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार 25 अप्रैल को शाम करीब सात बजे रात्रि गश्त पर तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने चांदनी चौक इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद उसे काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से बटन वाला चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस को बताया कि उसने सेना के जवान पर भी हमला किया है। सेना का जवान जो राजस्थान जाने के लिए सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जाने वाली बस में सवार हुआ था। बताया जाता है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बस के अंदर आरोपी और जवान के बीच कहासुनी हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सेना के जवान पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि बाद में शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी की पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed