सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed to death in New Usmanpur Delhi

'तेरे भाई की लाश पड़ी है ले जा': दिल्ली में खौफनाक मर्डर, छोटे भाई के चक्कर में गंवानी पड़ी बड़े को जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 02 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहित ने बताया कि उसने ललित की हत्या कर दी है। उसका शव यहां गली में पड़ा है, आकर ले जाओ। मोहित नशे की हालत में था, इसलिए हिमांशु ने मोहित की बात पर यकीन नहीं किया। 

man stabbed to death in New Usmanpur Delhi
मृतक ललित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त ललित कुमार (26) के रूप में हुई है। परिजनों ने ललित के ही एक दोस्त मोहित पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Trending Videos

मोहित का चल रहा पत्नी से तालाक का विवाद
दरअसल मोहित की पत्नी से ललित के भाई की नजदीकियां थीं। मोहित का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर विवाद भी चल रहा था। मोहित को लगता था कि सारा विवाद ललित के भाई की वजह से हो रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से मोहित ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद से मोहित फरार
क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद ललित का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस परिजनों के आरोप के आधार पर आरोपी दोस्त मोहित की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजहों पता चल पाएगा।

विज्ञापन

ललित के शरीर पर मिले चाकू के निशान
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार तड़के भगत सिंह कॉलोनी, न्यू उस्मानपुर में एक युवक की चाकू से वारकर हत्या की सूचना मिली। खबर मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां पर ललित कुमार नामक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चाकू से हमला करने के निशान थे।

ललित के परिवार में कौन-कौन?
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ललित परिवार के साथ जैन स्वीट्स वाली गली, ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता वेद प्रकाश, मां सुनीता देवी, तीन भाई व एक बहन हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई।

हत्या करने के बाद छोटे भाई को की कॉल...
ललित के भाई हिमांशु ने बताया कि उसका बड़ा भाई साप्ताहिक बाजारों में टेबल किराए पर देने का काम करता था। सोमवार शाम को वह अपने घर पर था। इस बीच किसी का कॉल आया और वह बाहर चला गया। देर रात को चौथे पुश्ते पर रहने वाले ललित के दोस्त मोहित ने शराब के नशे में धुत होकर ललित के मोबाइल से ही हिमांशु को कॉल किया।

ललित ली लाश ले जाओ
मोहित ने बताया कि उसने ललित की हत्या कर दी है। उसका शव यहां गली में पड़ा है, आकर ले जाओ। मोहित नशे की हालत में था, इसलिए हिमांशु ने मोहित की बात पर यकीन नहीं किया। इस बीच सुबह के समय किसी ने उसे कॉल कर भाई की लाश भगत सिंह कॉलोनी की गली में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद हिमांशु व परिवार वहां पहुंचा।

पत्नी की वजह से मोहित ने ललित को मारा
हिमांशु का आरोप है कि मोहित ने अपनी पत्नी की वजह से बदला लेने की नियत से वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि मोहित की पत्नी अपनी पति से अलग रह रही थी। इस बात पर मोहित काफी खफा रहता था। पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed