फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Election Result: 'आप' ने 132 तो भाजपा ने 102 सीटों पर दर्ज की जीत, जानिए कौन कहां से जीता

Wed, 07 Dec 2022 02:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला डेस्क, दिल्ली
अमर उजाला डेस्क, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 07 Dec 2022 02:39 PM IST
सार

MCD Chunav Result: शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 102 तो आप ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत हासिल की है। कापासेड़ा वार्ड नंबर 132 से आम आदमी पार्टी 1484 मतों से जीत मिली है। गीता कॉलोनी वार्ड नंबर 210 से भाजपा ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Delhi MCD Election Results: Close Fight Between BJP And Aam Aadmi Party In MCD Chunav
आम आदमी पार्टी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनावों के परिणाम आने लगे हैं। बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और एमसीडी में पिछले 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।



Delhi MCD Election Results: Close Fight Between BJP And Aam Aadmi Party In MCD Chunav
ग्रेटर कैलाश बीजेपी की प्रत्याशी शिखा राय जीत के बाद जश्न मनाते हुए - फोटो : शुभम बंसल

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 102 तो आप ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत हासिल की  है। कापासेड़ा वार्ड नंबर 132 से आम आदमी पार्टी 1484 मतों से जीत मिली है। गीता कॉलोनी वार्ड नंबर 210 से भाजपा ने जीत हासिल की है। ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की प्रत्याशी शिखा राय ने जीत हासिल की है। कोंडली से भाजपा की मुनेश ने जीत हासिल की है। जाकिर नगर वार्ड नंबर 189 से कांग्रेस की नाजिया दानिश 485 वोट से जीती हैं।


 

Delhi MCD Election Results: Close Fight Between BJP And Aam Aadmi Party In MCD Chunav
जीत के बाद सिविल लाइन्स से आम आदमी पार्टी के विकास टांक - फोटो : अमर उजाला

उधर, शिविर लाइन वार्ड से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मेयर अवतार सिंह चुनाव हार गए हैं। वहीं, शास्त्री नगर वार्ड नंबर 70 से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार जिंदल जीत गए हैं। बाहर उनके सपोर्टर कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर वार्ड नंबर 190 से भाजपा के संजीव सिंह जीते। वार्ड नंबर 189 पर कांग्रेस पार्टी की नाजिया खान को 16,878 वोट मिले हैं जबकि आम आदमी पार्टी की सलमा खान को यहां 16405 वोट मिले हैं, यहां नाजिया दानिश विजय हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi MCD Election Results: Close Fight Between BJP And Aam Aadmi Party In MCD Chunav
जामा मस्जिद से आप की सुल्ताना आबाद जीत के बाद - फोटो : जामा मस्जिद से आप की सुल्ताना आबाद जीत के बाद

वार्ड नंबर 188 पर कांग्रेस पार्टी की अरीबा खान को 16,554 वोट मिले हैं जबकि आम आदमी पार्टी के वाजिद खान को 15,075 वोट मिले हैं, कांग्रेस ने यहां विजय प्राप्त की है। वार्ड नंबर 187 पर भाजपा की नीतू को 15,493 वोट मिले हैं जबकि आम आदमी पार्टी की मुस्कान को 10,788 वोट मिले हैं। यहां भाजपा की नीतू विजयी हुई हैं। सुल्तानपुरी से आप के टिकट पर चुनाव लड़ रही बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज की है

विज्ञापन
Delhi MCD Election Results: Close Fight Between BJP And Aam Aadmi Party In MCD Chunav
जीत के जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आईपी एक्सटेंशन वार्ड से आप की रचना ने जीत हासिल की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed