{"_id":"6a6b46285556be58100d6907","slug":"mcds-leader-of-the-house-and-leader-of-the-opposition-to-get-official-vehicles-proposal-passed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148280-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी के नेता सदन और नेता विपक्ष को मिलेगी सरकारी गाड़ी, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी के नेता सदन और नेता विपक्ष को मिलेगी सरकारी गाड़ी, प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के नेता सदन और नेता विपक्ष को अब शासकीय कार्यों के लिए आधिकारिक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। सदन की बैठक में लाए गए प्रस्ताव को सदन ने पास कर दिया। साथ ही दोनों महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि नेता सदन और नेता विपक्ष महत्वपूर्ण पद हैं। इन पदों पर रहने वाले पार्षदों को निगम मुख्यालय में बैठकों के अलावा विभिन्न विभागों, जोनों और अन्य बैठकों में नियमित रूप से हिस्सा लेना पड़ता है। साथ ही उन्हें क्षेत्रीय निरीक्षण और अन्य शासकीय दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है। मगर इन पदाधिकारियों को शासकीय कार्यों के लिए आधिकारिक वाहन उपलब्ध नहीं है। इस कारण एमसीडी से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन में व्यवहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सदन ने माना कि निगम के प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी और सुचारू तरीके से संचालित करने के साथ-साथ इन संवैधानिक पदों की गरिमा को देखते हुए दोनों पदाधिकारियों को आधिकारिक वाहन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसी आधार पर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।