फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medical colleges should patent healthcare innovations: NMC

मेडिकल कॉलेज हेल्थकेयर इनोवेशन का कराएं पेटेंट : एनएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
इनोवेटर्स को पेटेंट फाइल करने और नई तकनीको को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से फैकल्टी, डॉक्टरों, शोधकर्ताओं और छात्रों को हेल्थकेयर क्षेत्र में किए गए नए आविष्कारों (इनोवेशन) का पेटेंट कराने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र पहल की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही, इनोवेटर्स को पेटेंट फाइल करने और नई तकनीकों को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

एनएमसी के अनुसार यह पहल पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इसका उद्देश्य मेडिकल रिसर्च को हेल्थकेयर उत्पादों और नई तकनीकों में बदलना व शोधकर्ताओं की बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) की सुरक्षा करना है। इसके अलावा, यह पहल मेडिकल शिक्षा में रिसर्च, इनोवेशन और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उसके लक्ष्य के अनुरूप है। मेडिकल कॉलेजों की सक्रिय भागीदारी से देश का हेल्थकेयर इनोवेशन इकोसिस्टम भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


एनएमसी ने बताया कि पेटेंट मित्र पहल केवल पेटेंट फाइल करने में ही नहीं बल्कि नई तकनीक को लैब से बाजार और आम लोगों तक पहुंचाने (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) में भी मदद करती है। ऐसे में, मेडिकल कॉलेजों से कहा गया है कि वे फैकल्टी, डॉक्टरों, शोधकर्ताओं और छात्रों के बीच इस योजना का व्यापक प्रचार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही, संस्थानों को जरूरत पड़ने पर आईसीएमआर से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed