सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro, bus and Namo Bharat timings will change on Holi.

Delhi NCR News: होली पर बदलेंगी मेट्रो, बस और नमो भारत की टाइमिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर बाद शुरू होंगी सेवाएं, सुबह के समय रहेगी आंशिक बंदी, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बदली हुई टाइमिंग जरूर देख लें। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो, डीटीसी बस और नमो भारत की सेवाओं में अस्थायी बदलाव हुआ है। वहीं रेलवे की ओर से यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष रेलगाड़ियों का संचालन भी किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अनुसार होली के दिन बुधवार को दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन सुबह संचालित नहीं होगी। सुबह से शाम 5 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक ट्रेनें चलाई जाएंगी। सामान्य दिनों में यह सेवा रविवार समेत पूरे सप्ताह सुबह 6 बजे से शुरू होती है, लेकिन होली के कारण इसमें बदलाव किया गया है। इसी तरह दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन सामान्य रूप से शुरू होगा और शेष दिन नियमित समय-सारणी के अनुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार यह कदम कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर देने के लिए उठाया गया है। वहीं दिल्ली परिवहन निगम ने भी बस सेवाओं में बदलाव किया है। होली के दिन पहली शिफ्ट में बसों का संचालन नहीं होगा। दोपहर 2 बजे के बाद बसों की आउट रोडिंग की जाएगी, हालांकि शुरुआत में केवल लगभग 25 प्रतिशत बसें ही सड़कों पर उतरेंगी। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है तो फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article