फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mid-entry for undergraduate admissions at DU to open on Monday

Delhi NCR News: डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए सोमवार से खुलेगी मिड एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
-कोर्सेज में कुछ सीटें बचे होने के कारण मिल रहा विकल्प
विज्ञापन


-एक हजार रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करके सिस्टम में कर सकेंगे एंट्री

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2026 के तहत अब तक दाखिले लेने से चूके छात्रों के लिए राहत की खबर है। ऐसे छात्र अब मिड एंट्री के माध्यम से सिस्टम में प्रवेश कर सकते हैं। डीयू सोमवार को मिड एंट्री का विकल्प खोलने जा रहा है। बीते सप्ताह दूसरी आवंटन सूची के दाखिले संपन्न होने के बाद भी अभी कुछ कोर्सेज में कुछ सीटें शेष हैं। ऐसे में अब उन छात्रों को मौका मिलेगा जो कि सीएसएएस में 26 जून से 11 जुलाई तक आवेदन (पहला चरण) करने से चूक गए थे। मिड एंट्री के तहत तीन अगस्त से पांच अगस्त रात 11:59 मिनट तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके साथ ही छात्र अपने ब्यौरे में सुधार भी कर सकेंगे।


मिड एंट्री के लिए छात्रों को एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सीट आवंटन की तीसरी सूची आठ सितंबर को जारी की जाएगी। मालूम हो कि दो आवंटन सूची के बाद डीयू की 71, 624 सीटों पर अब तक 71,400 से अधिक दाखिले हो चुके हैं। कई कॉलेजों में कुल सीटों से अधिक दाखिले हुए हैं। जबकि 32 हजार से अधिक छात्र अपनी सीट से संतुष्ट होकर उसे फ्रीज कर चुके हैं। जबकि 25 हजार से अधिक ने सीट को अपग्रेड करने का विकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed