सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Middle East exams scheduled for March 5 and 6 have been postponed.

मिडिल ईस्ट देशों में पांच व छ: मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने ईरान व इजरायल युद्ध को देखते हुए किया फैसला
Trending Videos


-पांच मार्च को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की परीक्षाओं को लेकर फैसला होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
ईरान व इजरायल युद्ध का असर सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं पर पड़ रहा है। सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों (संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, क़तर, बहरीन, कुवैत, ईरान) में पांच व छ: मार्च को होने वाली दसवीं व बारहवीं की परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड के अनुसार खाड़ी देशों और ईरान के मौजूदा हालातों को देखने के बाद यह फैसला किया है।
बोर्ड के पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों के अनुसार पांच मार्च को दसवीं कक्षा की सिंधी, मलयालम, उडिय़ा, असमी, कन्नड़, व कोकबरोक व छ: मार्च को पेंटिंग की परीक्षा है। जबकि पांच मार्च को बारहवीं की साइकोलॉजी व छ: मार्च को पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उडिय़ा, असमी, कन्नड़, अरेबिक, तिब्बतन, जर्मन, रशियन, पर्शियन, नेपाली, लेपचा, तेलुगु(तेलंगाना), बोड़ो, जापानी, भुटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो भाषा की परीक्षा होनी है। खाड़ी देशों के लिए स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बोर्ड के अनुसार पांच मार्च को स्थिति की समीक्षा के बाद फैसला किया जाएगा कि सात मार्च और उसके बाद होने वाली परीक्षा तय समय पर होंगी या नहीं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि वह जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। मालूम हो कि खाड़ी देशों में सीबीएसई से संबंद्ध, जो स्कूल हैं उनमें ज्यादातर भारतीयों के बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed