{"_id":"69c69028da860e59be0c55ed","slug":"minors-murdered-a-teenager-to-avenge-a-rivalry-4-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129660-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाबालिगों ने रंजिश का बदला लेने के लिए की थी किशोर की हत्या, 4 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाबालिगों ने रंजिश का बदला लेने के लिए की थी किशोर की हत्या, 4 पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने वारदात में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ा, चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 साल के नाबालिग जैद की हत्या में पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि मृतक के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पकड़े गए चारों नाबालिग की उम्र 15 से 17 साल के बीच है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किया है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 25 मार्च की सुबह न्यू उस्मानपुर पुलिस को डीडीए पार्क में खून से लथपथ एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। मृतक की पहचान ब्रहृमपुरी पुलिया निवासी 17 साल के जैद के रूप में हुई। उसके शरीर पर चाकू के कई वार किए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के साथ साथ जैद के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिये पुलिस को कुछ संदिग्ध दिखे। मुखबिरों के जरिए पुलिस ने चार संदिग्ध नाबालिगों की पहचान कर ली। उसके बाद लगातार दबिश देकर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुरानी रंजिश की वजह से वह जैद से बदला लेना चाहते थे। घटना वाली रात वह पार्क में अकेले मिल गया। जहां उन लोगों ने उसपर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos