{"_id":"69c14dbfeef8ba7b2f08bb44","slug":"miranda-house-offers-packages-of-up-to-rs-6-8-lakh-to-girl-students-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129070-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में छात्राओं को 6-8 लाख तक के पैकेज की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में छात्राओं को 6-8 लाख तक के पैकेज की पेशकश
विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉलेज में प्लेसमेंट व इंटर्नशिप फेयर क्रिसलिस का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज के प्लेसमेंट सेल ने सोमवार को वार्षिक जॉब, इंटर्नशिप और नॉलेज फेयर क्रिसलिस का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं को वार्षिक पैकेज के रूप में औसतन 6 से 8 लाख रुपये तक के जॉब ऑफर प्राप्त हुए। जबकि इंटर्नशिप के लिए स्टाइपेंड के रूप में 20 हजार रुपये की पेशकश की गई। जॉब व इंटर्नशिप ऑफर लेकर 40 से अधिक कंपनियां कॉलेज के कैंपस में पहुंची।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा समेत अन्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली कॉलेज की पूर्व छात्राओं पुनिशा कर्दम रैंक 846 और वंशिका भगत रैंक 809 ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पण व निरंतर प्रयास का संदेश दिया।
कैंपस प्लेसमेंट में 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें अनस्टॉप, डिकेथोलॉन, टेक ऑफ इंडिया और मुथूट फाइनेंस जैसी संस्थाएं शामिल रहीं। इन कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जॉब और इंटर्नशिप के अनेक अवसर प्रदान किए।
Trending Videos