'मैं पीएम मोदी की शुक्रगुजार हूं': जंतर मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वाली किशोरी की मां की अपील, सुरक्षा की मांग
दिल्ली में जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली किशोरी की मां ने कहा कि वे पीएम मोदी की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने बदला लेने के बजाय माफ करने का रास्ता चुना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली किशोरी की मां ने कहा कि पीएम मोदी के माफ करने के फैसले की वजह से उनकी बेटी को नई जिंदगी मिली है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर ज्यादती और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली किशोरी की मां ने कहा, 'हमें रहने के लिए जगह मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री को मेरी बेटी को गोद ले लेना चाहिए। मेरी बेटी के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, और मेरी बेटी को उसका हक मिलना चाहिए। हर बेटी को अपने पिता के घर में जगह मिलती है। मेरी बेटी और बेटे को एक ही घर (उसके पिता के घर) में साथ रहना चाहिए और उन्हें अपना जायज हिस्सा मिलना चाहिए। बेटी को अपने पिता के घर में रहने और संपत्ति में उसका अधिकार मिलना चाहिए।"
Delhi: The mother of the girl who made an objectionable remark against the Prime Minister says, "We should be provided a place to live. The Prime Minister should adopt my daughter. My daughter's father is no longer alive, and she deserves her rights. Every daughter gets a place… pic.twitter.com/LdhN6BsAMq
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'हमें पुलिस की वजह से इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस सोसाइटी में हम रहते थे, वहां हम आसपास भी जा पा रहे है। हम अपने घर में नहीं रह पा रहे हैं। हमें धमकी दी जा रही है। सरकार हमें सुरक्षा दे।'
किशोरी की मां ने कहा कि वे पीएम मोदी की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने बदला लेने के बजाय माफ करने का रास्ता चुना। उन्होंने इसे अपनी बेटी के लिए एक दूसरा मौका बताया। किशोरी की मां ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ दर्ज एफआईआर अभी तक वापस नहीं ली गई है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इस मामले में दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।
नोएडा में दर्ज हुई जीरो एफआईआर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में आरोपी किशोरी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि घटनास्थल दिल्ली में है, इसलिए नोएडा पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले को आगे की तफ्तीश के लिए संबंधित दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित कर दिया।
अधिवक्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
यह कार्रवाई गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र की रहने वाली अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर की गई। शिकायत के मुताबिक, नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली किशोरी ने जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के लिए बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
शिकायतकर्ता अधिवक्ता का कहना है कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही, इससे समाज में वैमनस्य फैलने और लोक शांति भंग होने की प्रबल आशंका उत्पन्न हुई। बताया गया है कि प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी की जानकारी जुटाई और नोएडा पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया।
पीएम मोदी ने किया माफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव के जरिए देशवासियों, खासकर युवाओं और जेन-जी को संबोधित किया। जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, लेकिन वह उन बच्चों को सजा नहीं, बल्कि माफी और सही मार्गदर्शन देना चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में साथ दें।