{"_id":"6a1ed0c12837f556840dbd8b","slug":"neet-ug-paper-leak-judicial-custody-of-five-accused-extended-till-june-15-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139049-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-यूजी पेपर लीक: पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट-यूजी पेपर लीक: पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांच प्रमुख आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।
जिन आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गई है, उनमें जयपुर से गिरफ्तार मंगीलाल खटीक, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल, गुरुग्राम से गिरफ्तार यश यादव तथा महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार धनंजय लोखंडे शामिल हैं। इन सभी को 20 मई को दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सुनवाई के दौरान यश यादव के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को दोबारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध कराने की अनुमति मिल चुकी है। इससे एक दिन पहले अदालत ने भौतिकी व्याख्याता मनीषा संजय हवालदार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरुरे और भौतिकी शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इस मामले में सीबीआई अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos