सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New four-year BMS course starts at IPU

Delhi NCR News: आईपीयू में चार वर्षीय बीएमएस का नया कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पटपडग़ंज स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग में उपलब्ध
Trending Videos


- सीईटी और सीयूईटी यूजी स्कोर से मिलेगा दाखिला

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) स्नातक कार्यक्रम शुरू किया है। चार वर्षीय यह कोर्स यूनिवर्सिटी के संबद्ध संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग पटपड़गंज में संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए कुल 60 सीटें तय की गई हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार इस कोर्स में दाखिला यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) और उसके बाद सीयूईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना और अंग्रेजी विषय का अध्ययन करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के अनुसार वर्तमान समय में मैनेजमेंट स्टडीज से जुड़े कार्यक्रमों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटीज पहले से ही इस तरह के कोर्स संचालित कर रही हैं। इस कोर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ही आईपीयू ने बीएमएस कार्यक्रम को शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed