{"_id":"69f358161cc31f1bb003a2f0","slug":"nh-24-pipeline-will-be-cleaned-and-repaired-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134458-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनएच-24 पाइपलाइन की होगी सफाई व मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनएच-24 पाइपलाइन की होगी सफाई व मरम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
-गाजीपुर से विनोद नगर तक जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा
-कार्य को पूरा करने के लिए 180 दिनों का समय निर्धारित किया गया है।
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए द्वारा पूर्वी दिल्ली में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एनएच-24 के नीचे गुजर रही अंडरग्राउंड पाइपलाइन की सफाई और मरम्मत कराई जाएगी। इसको लेकर निविदा भी जारी कर दी गई है।
विभाग के अनुसार, संबंधित कार्य गाजीपुर से डीएमआरसी डिपो विनोद नगर तक फैली सीवर पाइपलाइन की सफाई से जुड़ा है। इसके तहत पाइपलाइन में जमा गाद, कचरा और अन्य गंदगी को हटाया जाएगा। कार्य को पूरा करने के लिए 180 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। काम उसी फर्म को सौंपा जाएगा, जो निर्धारित योग्यता मानकों को पूरा करती हो। गैर-डीडीए ठेकेदारों के लिए भी अवसर दिया गया है, बशर्ते उन्होंने पिछले 7 वर्षों में समान प्रकृति के कार्य पूरे किए हों। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम करना और इलाके में बेहतर सीवर व्यवस्था सुनिश्चित करना है। कार्य के पूरा होने के बाद गाजीपुर से विनोद नगर तक जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा।
Trending Videos