{"_id":"6a0c0f47f1b80f45530f2531","slug":"nitin-gadkari-inspects-expressway-stretch-from-dnd-to-jaitpur-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : डीएनडी से जैतपुर तक एक्सप्रेसवे खंड का नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, जून में शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : डीएनडी से जैतपुर तक एक्सप्रेसवे खंड का नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, जून में शुरू होने की उम्मीद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 19 May 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएनडी की ओर से आगे बनने वाले इस नौ किलोमीटर लंबे हिस्से में करीब 7.50 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर है, जबकि आगरा कैनाल के आगे जैतपुर पुश्ता रोड तक लगभग 1.50 किलोमीटर सड़क सतह पर बनाई गई है।
डीएनडी से जैतपुर तक एक्सप्रेसवे खंड का नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नौ किलोमीटर लंबे हिस्से समेत कुल 59 किलोमीटर परियोजना का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
डीएनडी की ओर से आगे बनने वाले इस नौ किलोमीटर लंबे हिस्से में करीब 7.50 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर है, जबकि आगरा कैनाल के आगे जैतपुर पुश्ता रोड तक लगभग 1.50 किलोमीटर सड़क सतह पर बनाई गई है। निरीक्षण के दौरान गडकरी फरीदाबाद को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की प्रगति भी देखेंगे। इसके बाद वह डीएनडी महारानी बाग छोर पर मीडिया को परियोजना से जुड़ी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस खंड का निर्माण कार्य 11 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था और इसे सितंबर 2025 तक पूरा किया जाना था। हालांकि आगरा कैनाल के ऊपर बनाए जा रहे स्टील नेटवर्क आर्क ब्रिज के निर्माण में देरी के कारण परियोजना की समयसीमा प्रभावित हुई।
Trending Videos
एनएचएआइ अधिकारियों के अनुसार, आगरा कैनाल पर बन रहा 140 मीटर लंबा नेटवर्क आर्क ब्रिज देश में अपनी तरह का सबसे लंबा ब्रिज होगा। इससे पहले 132 मीटर लंबाई का नेटवर्क आर्क ब्रिज रिकॉर्डधारी था। ऐसे ब्रिज आमतौर पर मेट्रो कॉरिडोर या नहरों के ऊपर बनाए जाते हैं, जहां लंबा स्पैन और कम बाधा की आवश्यकता होती है।
अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज का भार परीक्षण पूरा होने के बाद इस हिस्से को जून में यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। इसके शुरू होने से दक्षिणी दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवागमन अधिक तेज और सुगम होने की उम्मीद है।