{"_id":"6a6b4730932058209a013e9f","slug":"no-leads-on-the-absconding-accused-in-the-caretaker-womans-murder-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148281-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: केयरटेकर युवती की हत्या मामले में भागे हुए आरोपी का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: केयरटेकर युवती की हत्या मामले में भागे हुए आरोपी का सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। केशवपुरम के शांति नगर में 20 वर्षीय केयरटेकर ज्योति की सिर में गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी सौरव अभी फरार है। केशवपुरम थाना व जिले की कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि बुधवार रात इमारत की तीसरी मंजिल पर ज्योति का शव मिला था। जांच में पता चला कि आजादपुर निवासी ज्योति दिन में केयरटेकर थी, जबकि आरोपी सौरव रात में यही काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती थी।
पुलिस के अनुसार, सौरव किसी बहाने ज्योति को कमरे में ले गया, जहां किसी बात पर विवाद के बाद उसके सिर में गोली मार दी। आरोपी बाहरी उत्तरी जिले का रहने वाला है। वारदात के बाद से वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तभी हत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। ब्यूरो