सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No lpg Cylinders Even After Online Booking Queues Form Even in Rain

चूल्हे ठंडे पड़े: बुकिंग के बाद भी नहीं आ रहा सिलिंडर, बारिश में भी लग रही कतार; एजेंसियों का दावा- सब ठीक है

संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा जंक्शन Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों की डिलीवरी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही। कई बार डिलीवरी कर्मी फोन कर देते हैं कि सिलिंडर लेकर आ रहे हैं, लेकिन बाद में डिलीवरी नहीं होती। वहीं, कुछ मामलों में उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

No lpg Cylinders Even After Online Booking Queues Form Even in Rain
गैस सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में गैस सिलिंडर सप्लाई की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी है। हालात यह है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूर होकर उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। लक्ष्मी नगर, शाहदरा, मयूर विहार, संगम विहार, विवेक विहार, बदरपुर और कालकाजी समेत कई इलाकों में सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ लग रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग के बाद उन्हें डिलीवरी का समय दिया जाता है, लेकिन सिलिंडर समय पर नहीं पहुंचता है।

Trending Videos

एजेंसियों का दावा, सप्लाई में कोई कमी नहीं
गैस किल्लत पर गैस एजेंसियों का कहना है कि सप्लाई में किसी तरह की कमी नहीं है। आरके पुरम स्थित गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि अधिकतर उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। कभी-कभी परिवहन या तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन इसे बड़ी समस्या नहीं कहा जा सकता। वहीं, अधिकतर एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य है, इसे लेकर बस पैनिक फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी व्यवस्था पर सवाल
कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों की डिलीवरी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही। कई बार डिलीवरी कर्मी फोन कर देते हैं कि सिलिंडर लेकर आ रहे हैं, लेकिन बाद में डिलीवरी नहीं होती। वहीं, कुछ मामलों में उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बदरपुर निवासी दीपक ने बताया कि अगर बुकिंग के बाद सही समय और स्थिति की जानकारी मिलती तो परेशानी कम होती, लेकिन फिलहाल यह व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है। वहीं, गैस सिलिंडर की सप्लाई में देरी का सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। खासकर कामकाजी परिवारों और छोटे बच्चों वाले घरों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। गैस खत्म होने के बाद लोगों को बाहर का खाना मंगवाना पड़ता है या वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ता है, जिससे खर्च भी बढ़ जाता है।

सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार
आरके पुरम, विवेक विहार, कालकाजी, उत्तम नगर, कोटला, पंजाबी बाग, मुनिरका, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार और संगम विहार समेत कई इलाकों में गैस डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार, उन्होंने ऑनलाइन या फोन से गैस सिलिंडर बुक कराया तो है, लेकिन तय समय के बाद भी डिलीवरी नहीं हुई है। मुनिरका निवासी रानी ने बताया कि सिलिंडर के लिए उन्होंने बुकिंग की थी। लेकिन 10 से 15 दिन हो गए अब तक सिलिंडर नहीं आया है। मयूर विहार निवासी राकेश ने बताया कि उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी में कई बार संपर्क करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed