फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Worker dies after entering sewer line without safety gear

Noida: बिना सुरक्षा उपकरण सफाई के लिए सीवर की लाइन में उतरे कर्मी की मौत, हादसे के बाद जागा प्राधिकरण

Wed, 15 Jul 2026 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 06:12 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि बिना गैस जांच और सुरक्षा उपकरण के कर्मचारी को सीवर लाइन में उतारा गया था। 
 

विज्ञापन
Noida: Worker dies after entering sewer line without safety gear
सांकेतिक चित्र - फोटो : AI Image

विस्तार

गेझा गांव में मंगलवार देर शाम नोएडा प्राधिकरण की सीवर सफाई करने लाइन में उतरे सेक्टर-44 निवासी शिवा अंदर ही बेहोश हो गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले पर हड़कंप मच गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बिना गैस जांच और सुरक्षा उपकरण के कर्मचारी को सीवर लाइन में उतारा गया था। 

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित ठेकेदार एम/एस शिवजी कंस्ट्रक्शंस कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। मामले में संबंधित प्रबंधक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और वरिष्ठ प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सफाई के दौरान शिवा सीवर के अंदर उतरे थे लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। सूचना मिलते ही फेज-2 थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सवालों का जवाब कौन देगा

  • जब सीवर की सफाई मशीनों से कराने का दावा किया जाता है तो कर्मचारी को क्यों उतारा गया?
  • बिना सुरक्षा उपकरण और गैस जांच के किसी कर्मचारी को सीवर में उतारने की अनुमति किसने और क्यों दी?
  • हर हादसे के बाद सुरक्षा मानकों का पालन कराने के दावे होते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर निगरानी इतनी लचर कैसे है?
  • घटनास्थल पर प्रशिक्षित सुपरवाइजर, ऑक्सीजन व्यवस्था और आपातकालीन रेस्क्यू सिस्टम पहले से मौजूद क्यों नहीं था?
  • कर्मचारी को सीवरलाइन से बाहर निकालने में 4 घंटे से ज्यादा समय क्यों लगा?

 चार-पांच लोगों के सीवर में फंसे होने की चर्चा रही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी को बगैर गैस जांच, पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतारा गया था। जानकारों का कहना है कि ऐसे कार्य प्राथमिकता से मशीनों के माध्यम से कराए जाने चाहिए। घटना के बाद कुछ देर के लिए चार-पांच लोगों के सीवर में फंसे होने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि केवल एक ही सफाईकर्मी अंदर था।



रोबोट से सफाई का दावा बेदम
सीवरेज सफाई के लिए रोबोट और अत्याधुनिक मशीनों के इस्तेमाल का दावा करने वाले नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की व्यवस्थाओं पर मंगलवार को एक और मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अप्रैल 2025 में प्राधिकरण ने घोषणा की थी कि अब सीवर लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सफाई कर्मचारियों के बजाय रोबोट और मशीनों से कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed