सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 roadways buses engaged in police duty, passengers upset

Noida News: पुलिस ड्यूटी में लगीं रोडवेज की 10 बसें, रूटों पर कमी से यात्री परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
10 roadways buses engaged in police duty, passengers upset
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब भी दिख रहा श्रमिक आंदोलन का असर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हुए श्रमिक आंदोलन का असर अब भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। आंदोलन के दौरान पुलिस ड्यूटी के लिए ली गईं रोडवेज बसों में से कई अब तक डिपो को वापस नहीं की गईं हैं। वर्तमान में 10 बसें पुलिस ड्यूटी में लगी हैं, जिससे विभिन्न रूटों पर कमी बनी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
आंदोलन के दौरान तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस बल तैनात किए गए था। इसके लिए दोनों डिपो से 26 बसें ली गई थीं। इनमें से अधिकतर बसों को वापस कर दिया गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा डिपो की आठ बसें अब तक पुलिस ड्यूटी में हैं। ये बसें ग्रेटर नोएडा से नोएडा, बुलंदशहर और अन्य प्रमुख रूटों से हटाकर पुलिस ड्यूटी में लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार
इन रूटों पर 15-20 मिनटों के अंतराल पर बसें मिल जाती थीं, लेकिन अब 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री रामसेवक ने बताया कि अंसल मॉल के सामने से नोएडा जाने के लिए बसें मिलने में दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को 20 मिनट इंतजार करने के बाद रोडवेज की बस मिली।

कोट

16 अप्रैल से आठ बसें लगातार पुलिस ड्यूटी में लगी हुई हैं। 30 अप्रैल को दो और बसें भेजी गई हैं। इससे कई रूटों में यात्रियों को असुविधा हो रही है। स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -राजेश वर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article