{"_id":"6a560f025c66231b09027da1","slug":"257-candidates-were-selected-in-the-employment-fair-noida-news-c-1-1-noi1125-4500051-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोजगार मेले में 257 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोजगार मेले में 257 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेले में 257 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ रोजगार मेले का आयोजन, 12 कंपनियों ने लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने किया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों और 437 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 257 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान किया और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षुओं व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
संस्थान समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन व उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जिला कौशल प्रबंधक रवि कुमार प्रजापति व पूनम सिंह भी उपस्थित रहें।
------------------------
नेहा शर्मा