{"_id":"6a5260575dd00a187a08eb98","slug":"6-arrested-for-defrauding-americans-by-advt-of-cybersecurity-noida-news-c-23-1-lko1064-99933-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साइबर सिक्योरिटी का विज्ञापन देकर अमेरिकियों से ठगी, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साइबर सिक्योरिटी का विज्ञापन देकर अमेरिकियों से ठगी, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरोह के पास से छह लैपटॉप, सात मोबाइल और उपकरण बरामद किए
-आरोपियों में पांच असम और एक दिल्ली का
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को विदेशी नागरिकों, विशेषकर अमेरिकियों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से छह लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, हेडफोन व 5200 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी अबतक 100 से अधिक लोगों से ठगी कर चुके हैं। आरोपी चेरी काउंटी सोसाइटी में किराये के फ्लैट से ठगी का गिरोह चला रहे थे।
एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असम के तिनसुकिया निवासी आकिब अमीन (30), कामरूप निवासी कृष्णा देव वर्मन (31), व एंजल देव वर्मन (26), दिमाहासो निवासी रंजना सुनार (28) व लखीपताह निवासी रेखा (32) और दिल्ली निवासी चर्चित शर्मा (30) के रूप में हुई है।
वायरस ठीक करने का देते थे झांसा
जांच में सामने आया कि आरोपी वायरस से सुरक्षा, बग्स फिक्स करने और अन्य साइबर सिक्योरिटी सेवाओं से संबंधित फर्जी विज्ञापन गूगल पर चलाते थे। इसके बाद पीड़ितों से वे विभिन्न बहानों से धनराशि ठग लेते थे। पुलिस का कहना है कि उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।